फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married son is not lit up, serious

बेटा न होने पर विवाहिता को जलाया, हालत गंभीर

Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Married son is not lit up, serious
आग में जली महिला - फोटो : self
सहारनपुर के गागलहेड़ी के गांव हरौड़ा मुस्तहकम में 24 वर्षीय विवाहिता को पुत्र न होने के कारण जलाने का मामला प्रकाश में आया है।  विवाहिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने गंभीर रुप से जली विवाहिता का मजिस्ट्रेटी ब्यान कराया, जिसमें उसने आरोप सास ससुर और जेठ पर लगाया है।। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी नफीस पुत्र शब्बीर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी तीन साल पूर्व गांव हरौड़ा मुस्तहकम निवासी नईम पुत्र शब्बीर के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया था। शादी के बाद अनीशा को दो बेटियां हुई। बेटा न होने के चलते उसके सास, ससुर और जेठ उससे खफा रहने लगे। कई उन्होंने उसे प्रताड़ित किया और अपनी बेटियों के साथ मायके चले जाने को कहा। 

आरोप है कि रविवार की दुपहर इसी बात को लेकर अनीशा के सास, ससुर और जेठ ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। किसी तरह उसने खुद की आग को बुझाया लेकिन तब तक वह गंभीर रुप से जल गई।


किसी ग्रामीण की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुलिस ने उसका मजिस्ट्रेटी ब्यान कराया।
गागलहेड़ी थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार गंभीर रूप से झुलसी अनीशा उर्फ सोनी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने ससुर शब्बीर, सास वकीला और जेठ

शमीम पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाने का बयान दिया है। इसके आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को गांव में दबिश दी तो वे घर छोड़ कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed