फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Allegations of inhumane treatment of an innocent schoolgirl; case registered against five individuals, including the principal.

Barabanki News: मासूम छात्रा से स्कूल में अमानवीय हरकत का आरोप, प्रधानाचार्य सहित पांच पर रिपोर्ट

Wed, 28 Oct 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 28 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Allegations of inhumane treatment of an innocent schoolgirl; case registered against five individuals, including the principal.
बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ कथित लैंगिक अपराध के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत के आदेश पर प्रधानाचार्य सहित पांच शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची की मां ने स्कूल प्रबंधन पर घटना की जानकारी छिपाने, सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाने और विरोध करने पर अभद्रता व पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, उनकी बेटी एलकेजी में पढ़ती है। पांच अगस्त 2026 को बच्ची स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल प्रबंधन ने फोन कर उन्हें कपड़े लेकर आने को कहा लेकिन घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। स्कूल पहुंचने पर बच्ची के कपड़ों पर खून लगा मिला। महिला का आरोप है कि कक्षा की शिक्षिका ने घटना बाथरूम में होने की बात कही लेकिन किसी का नाम नहीं बताया।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाने पर चोट लगने और लैंगिक हमले की आशंका बताई गई। इसके बाद पति के साथ स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य से जानकारी मांगी तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ अभद्रता कर पिटाई की। उन्होंने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाने और उसे हटाए जाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि छह अगस्त को कोतवाली पहुंचने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन कार्रवाई के बजाय सुलह का दबाव बनाया गया। 10 अगस्त को एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद 18 सितंबर को विशेष पॉक्सो अदालत में प्रार्थना पत्र दिया।

फतेहपुर कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्ची के गिरने से चोट का मामला सामने आया था। बच्ची की मां पहले उसी स्कूल में शिक्षिका थी। जांच की जा रही है। वहीं सीओ फतेहपुर शक्ति सिंह ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य ने सारे आरोपों को निराधार बताया है।
.................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed