फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The 25-year-old man accused of raping a teenage girl has the mental capacity of a 7.5-year-old child, with an IQ of 48.

Kanpur News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी 25 साल के युवक का दिमाग 7.5 साल के बच्चे का, आईक्यू 48%

Wed, 28 Oct 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The 25-year-old man accused of raping a teenage girl has the mental capacity of a 7.5-year-old child, with an IQ of 48.
कानपुर। जिले के एक पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग किशोरी और मानसिक मंदित युवक का अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने रविवार को वाराणसी के राजकीय मानसिक चिकित्सालय में युवक का मेडिकल परीक्षण कराया। यहां जारी रिपोर्ट में डाॅक्टर ने बताया कि युवक की उम्र भले ही 25 वर्ष है हालांकि उसका दिमाग सिर्फ 7.5 साल के बच्चे की तरह है। उसका आईक्यू सिर्फ 48 प्रतिशत निकला जो सामान्य से बहुत कम है। डॉक्टरों ने साफ तौर पर बताया है कि युवक को पता ही नहीं है कि अपराध क्या है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अब पुलिस सिर्फ वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश करेगी।
विज्ञापन

पुनर्वास केंद्र में श्यामनगर की एक 17 वर्षीय किशोरी पढ़ाई करती है। वहीं पर 25 साल का एक मानसिक मंदित युवक भी पढ़ता है। वहीं पर काम करने वाले पूर्व कर्मचारी विपिन ने दोनों का एक अश्लील वीडियो वायरल करते हुए किशोरी के परिजन को भेज दिया था। शुक्रवार को किशोरी के परिजन उसे लेकर सीपी कार्यालय पहुंचे थे। किशोरी की मां की तहरीर पर काकादेव पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले आरोपी विपिन के खिलाफ आईटी एक्ट जबकि मानसिक मंदित युवक पर दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने विपिन को थाने से नोटिस देकर छोड़ दिया था। वहीं, युवक की मानसिक स्थिति जांचने के लिए परीक्षण कराने वाराणसी पहुंची। एसीपी स्वरूपनगर ज्योतिश्री ने बताया कि युवक का दिमाग 7.5 साल के बच्चे का बताया गया है। अब पुलिस सिर्फ वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश करेगी। (संवाद)
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि उर्सला अस्पताल में युवक का परीक्षण पहले ही कराया जा चुका है। डॉक्टर प्रमाण पत्र जारी कर उसे मानसिक मंदित करार चुके हैं। हालांकि पुलिस ने उर्सला अस्पताल का मेडिकल प्रमाण पत्र मानने से इनका कर दिया था। --
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी और युवक का एक साल बाद वीडियो वायरल करने वाले आरोपी विपिन ने युवक की मां को भी वीडियो भेज धमकाया था। युवक की मां के मुताबिक आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। हालांकि केंद्र की प्रतिष्ठा के चलते वह चुप रहीं। युवक की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed