{"_id":"5a38072c4f1c1b8e698c2a41","slug":"looted-licensed-guns-with-two-gangsters","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटी गई लाइसेंसी बंदूकों के साथ दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटी गई लाइसेंसी बंदूकों के साथ दो बदमाश दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों के साथ प्रेसवार्ता करते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सर्विलांस टीम और गंगोह पुलिस ने बदमाशों द्वारा लूटी गईं लाइसेंसी दो डीबीबीएल बंदूकों के साथ 10-10 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर शामिल है। जिस पर हत्या एवं लूट के कई मामले दर्ज हैं।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रविवार को ग्राम नागल माजरी घाट रोड पर लूट की बंदूक के साथ बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दो लोगों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों पूछताछ की तो दो बंदूक लूट का खुलासा हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से रामनिवास निवासी ग्राम बुड्ढाखेड़ा से लूटी गई लाइसेंसी डीबीबीएल गन तथा 11 फरवरी 2013 को शाम साढ़े सात बजे टाटा मोटर्स चुन्हैटी से पद्म प्रकाश निवासी महमूदपुर से चार बदमाशों द्वारा लूटी गई लाइसेंसी डीबीबीएल गन को बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम वकील निवासी ग्राम हलवाना तथा आमिर निवासी ग्राम बाड़ी माजरा बताया। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने 25 अक्तूबर को नकुड़ के मोहल्ला महादेव से नानौता निवासी अरविंद की चोरी की गई बाइक भी बरामद की है। एसएसपी ने बताया इनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। एसएसपी ने पुलिस टीम में शामिल सभी 11 सदस्यों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की।
एसएसपी ने बताया कि एक बंदूक को इसरान गैंग ने लूटा था और दूसरी गन को शारिक और सद्दाम गैंग ने लूटा था। दोनों ही इस समय जेल में बंद हैं। शारिक को चिलकाना से दिसंबर 2016 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और इसरान को शामली पुलिस ने इसी वर्ष मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। जेल जाने से पहले दोनों बदमाश बंदूकों को इनके पास रखकर गए थे।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आमिर पर गंगोह में हत्या का मामला दर्ज है। आमिर शामली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए इसरार का भाई है। जबकि वकील गंगोह का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर गंगोह, नकुड़, सरसावा में 11 मामले दर्ज हैं।