फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Launch of Shri Balaji Jayanti Festival from Prabhat Phari

प्रभातफेरी से हुआ श्री बालाजी जयंती महोत्सव का शुभारंभ

Sun, 09 Apr 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह Updated Sun, 09 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Launch of Shri Balaji Jayanti Festival from Prabhat Phari
गंगोह में श्री बालाजी जयंती पर प्रभातफेरी निकालते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्री बालाजी जयंती महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ नगर में प्रभातफेरी निकालकर किया गया। दोपहर में श्री बालाजी को चोला अर्पण हुआ। रात्रि में विख्यात भजन गायक श्री बालाजी का गुणगान करेंगे। 
विज्ञापन


श्री बालाजी धाम सेवा समिति के तत्वावधान में मोहल्ला ईशरा स्थित श्री शिव दुर्गा भुवनेश्वरी देवी पंचायती मंदिर से संयोजक मुरारी लाल बजाज के निर्देशन में आरती उपरांत प्रभात फेरी आरंभ की गई। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर नन्हे बच्चे चल रहे थे।
विज्ञापन


इसके उपरांत विश्वशांति एवं जनकल्याण यज्ञ में पूर्णाहुति उपरांत सुभाष चंद मेहता द्वारा हलुआ प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर में सुनील गर्ग सर्राफ द्वारा चोला वस्त्र अर्पण किये गए। शाम को प्रदीप गोयल और अर्पित गोयल ने 108 दीपक प्रज्ज्वलित कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था अध्यक्ष अशोक गोयल, प्रवीण गुप्ता, राकेश सिंघल, विकास गुप्ता, सतीश सिंघल, पूर्व सभासद राकेश गोयल, योगेश सिंघल, बिजेन्द्र गर्ग, आशीष गोयल, रमेश कुमार, सोनू कश्यप, भारत गर्ग, सुनील अग्रवाल, दीपक मित्तल, पीयूष गोयल, मिहिर शर्मा, महेश कुमार, मामचंद वर्मा, सन्नी मित्तल, विकास कुमार, नितिन गर्ग, उषा गर्ग, सुनीता, हिमांशु कश्यप, विमला, नंदनी, विभा, सुदेश, चंद्रप्रभा आदि शामिल रहे।


रात्रि में जागरण होगा। जिसका विधायक प्रदीप चौधरी विधिवत शुभारंभ और पं. सोमदत्त शर्मा एवं सतीश शर्मा नानौता वाले दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे। श्री बालाजी का गुणगान आमंत्रित भजन गायक संजय शर्मा मोदीनगर, शुभिता तिवारी मेरठ और रोहित सहारनपुर द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed