फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lakhs of theft from advocate's house

चोरोें ने अधिवक्ता का घर खंगाला

Tue, 10 Oct 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 10 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of theft from advocate's house
चाोरों द्वारा खंगाला गया मकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में घर का ताला लगाकर पंजाब में अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए गए अधिवक्ता के घर को चोरों ने खंगाला डाला। चोर घर की अलमारियों के ताले तोड़कर कीमती सामान ले गए। 
विज्ञापन


मंडी कोतवाली स्थित पुराना कलसिया रोड वेलकम विहार निवासी शखावत अली खान शुक्रवार को अपने घर का ताला लगाकर पंजाब में रह रहे अपने घर के सदस्यों से मिलने के लिए गए थे। घर का ताला लगा देख चोरों ने शुक्रवार की रात को ही ताला तोड़ डाला।
विज्ञापन


चोरों ने रात भर पूरे घर को खंगाला। उन्होंने न सिर्फ अलमारियों के ताले तोड़कर नगदी, सोने, चांदी के आभूषण चोरी किए, बल्कि अलमारी में रखे जरूरी कागजों को नष्ट कर दिया। चोरों ने घर में रखे सिलेंडरों, फोटो स्टेट करने की मशीन को भी नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की शाम को उनके एक रिश्तेदार किसी काम से उनके घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा पड़ा था और पूरे घर में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। रिश्तेदार ने अधिवक्ता शखावत अली खां को तुरंत फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही अधिवक्ता सहारनपुर अपने आवास पर पहुंचे और चोरी गए सामान के बारे में जानकारी की।  


इस मामले में शखावत अली खान ने मंडी कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed