{"_id":"5750737b4f1c1b7d2f108df5","slug":"jailer-deputy-leader-intimidated-in-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता ने जेल में डिप्टी जेलर को धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेता ने जेल में डिप्टी जेलर को धमकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जिला जेल में दर्जनों लोगों के साथ पहुंचे एक नेता ने बृहस्पतिवार को फिर से हंगामा किया। इतना ही नहीं, इस बार उसने डिप्टी जेलर को देख लेने तथा बच्चों को अगवा करा देने तक की धमकी दे डाली।
सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। डिप्टी जेलर की ओर से थाना जनकपुरी पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
एक नेता अपने साथियों के साथ बुधवार को जेल में बंद अपने साथी से मिलने पहुंचे थे। मगर मिलने का समय खत्म होने की वजह से संतरी गेटकीपर ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया था।
इसके बाद नेताजी ने संतरी और गेटकीपर के साथ गाली-गलौज की थी, जिसे जेल प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। इसका नतीजा यह हुआ कि नेताजी बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ दर्जन साथियों के साथ फिर जेल पहुंचे।
विज्ञापन
डिप्टी जेलर अरुण कुमार ने जब उन्हें अंदर आने से रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने डिप्टी जेलर के साथ भी बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि नेताजी ने डिप्टी जेलर को देख लेने तथा बच्चों को अगवा करा देने की धमकी तक दी।
इसके बाद डिप्टी जेलर ने थाना जनकपुरी में फोन कर पुलिस बुला ली। हैरत की बात यह है कि पुलिस पहुंचने के बाद धमकी देने वाले बड़े आराम से निकल गए। डिप्टी जेलर की ओर से थाना जनकपुरी में नामजद तहरीर दी गई है। उधर, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने तहरीर नहीं मिलने की बात कही है।
बृहस्पतिवार को एक नेता करीब 20 लोगों के साथ जेल में जबरन घुस गया। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी की। साथ ही बच्चों को उठवा लेने तक की धमकी दी।
-अरुण कुमार, डिप्टी जेलर।