फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Its progeny trafficking were caught

गोवंश की तस्करी करते तीन दबोचे

Mon, 16 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 16 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Its progeny trafficking were caught
Its progeny smuggler caught - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गागलहेड़ी में पुलिस ने घेराबंदी कर तीन तस्करों को दो गायों के साथ धर दबोचा। तस्करों को जेल भेज दिया गया। उधर, गंगोह में भी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांच गोवंश को बरामद कर लिया हालांकि तस्कर फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन


गागलहेड़ी पुलिस ने रविवार की दुपहर कैलाशपुर गांव में पप्पु मियां के बाग के पीछे खुले में तीन तस्कर दो गायों को काटने की तैैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो तस्कर दो गायों को टैंपु में लाद कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों तस्करों को पकड़ लिया। इनके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ताहिर उर्फ लुढ्ढन पुत्र नूर मुहम्मद, दानिश पुत्र शमशाद और बिलाल पुत्र इनाम निवासीगण गांव कैलाशपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गंगोह में शनिवार रात गोकशी के लिए गोवंश लाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस दूधला मार्ग की तरफ दौड़ पड़ी। वहां, मोहड़ा गेट के पास पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।


पुलिस को देख सामने से आ रहे पिकअप चालक और उसका साथी वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में वाहन में पांच गोवंश बरामद हुए। उन्हें बांधकर डाला गया था। वाहन को कोतवाली लाकर सीज कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तस्करों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed