फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Its progeny smugglers played a killer game, a death

गोवंश तस्करों ने खेला खूनी खेल, एक की मौत

Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Its progeny smugglers played a killer game, a death
गोतस्करों का पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में बेेखौफ गोतस्करों ने रविवार को डीसीएम से एक टेंपो चालक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरी वारदात में ग्रामीण को गोली मारकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा गोतस्करों ने नकुड़ तिराहे पर ट्रक को रोकने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों को भी रौंदने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद तस्कर ट्रक को छोड़कर भाग निकले। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सुबह करीब सात बजे ट्रक में लादकर गोवंश ले जा रहे तस्करों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सामने आए टेंपो में टक्कर मार दी, जिसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। खुद को पुलिस से घिरता देख तस्कर चलते ट्रक से कूदकर भाग निकले। कुछ दूर जाकर ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

इसमें लादे गए 15 में से तीन गोवंश की मौत हो गई।  पुलिस ने एक मुकदमा टेंपो चालक के परिजनों की ओर से दर्ज किया है, जबकि दो मुकदमे पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए हैं। इनमें पहला मुकदमा पुलिसकर्मियों को रौंदकर मारने के प्रयास का और दूसरा गोवंश की तस्करी का है।  

उधर रविवार को ही तड़के करीब चार बजे गांव पहांसू के रास्ते गोवंश लदा एक डीसीएम गुजर रहा था, जिसे मंदिर जा रहे गांव के बिरमपाल ने देखकर मिल में गन्ना डालने जा रहे अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने डीसीएम को और दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने पीछा किया तो कुछ ही दूर जाकर डीसीएम में सवार गोतस्करों ने ग्रामीणों पर फायर झोंक दिया।

पीछा कर रहे 60 वर्षीय बिरमपाल जांघ में गोली लगने से लहूलुहान हो गए। दूसरे ग्रामीण बिजेंद्र पर तस्करों ने रॉड से हमला कर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और घटना स्थल की ओर दौड़े।

इसके बाद ग्रामीणों से खुद को घिरता देख तस्कर डीसीएम छोड़कर भागने लगे, जिनमें से ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

बिरमपाल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रॉड से घायल हुए बिजेंद्र भी स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती है। वहीं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने तस्करों और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 

पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम नौशाद पुत्र अकबर निवासी सहसपुर थाना नकुड़ बताया है। साथ ही फरार हुए अपने साथियों के नाम शारिक पुत्र बालू गांव कोठड़ा, काला और परवेज पुत्र हासिम निवासी मैनपुरा थाना गंगोह, असजद पुत्र तैय्यब निवासी नकुड़, महफूज बेगी निवासी गंगोह, नवाब निवासी


ताजपुरा बेहट, मन्नू  निवासी बाढ़ी माजरा गंगोह, कासिम पुत्र जबरा निवासी गांव झाड़वन थाना तीतरो बताए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी संजय सिंह ने  बताया कि दोनों मामलों में पुलिस टीमें तस्करों की तलाश में दबिश दे रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed