{"_id":"571d1b944f1c1b44658b4f15","slug":"interstate-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय गिरोह दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय गिरोह दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पत्रकारों सें वार्ता करते एसपी सिटी महेन्द्र सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैती की योजना बनाते देहात कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने अंतरराज्जीय गिरोह के सरगना सहित छह बदमाश गिरफ्तार किया। जिनसे पिछले दिनों क्षेत्र में फाइनेंस कर्मचारियों से हुई लाखों की दो लूट का भी खुलासा हुआ और कर्मचारियों से लूटी गयी रकम का कुछ हिस्सा एवं अन्य सामान भी पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बरामद किया।
एसपीसिटी महेंद्र सिंह यादव ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा किया कि देहात कोतवाली पुलिस ने एक सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिनमें गैंग का सरगना सुशील पुत्र सतीश निवासी गांव कोरवा थाना देवबंद भी शामिल है।
एसपी सिटी ने बताया कि पकडे़ गए बदमाशों के पास से दो बाइक, प्रिंटर, दो तमंचे, तीन कारतूस, तीन छुरी और एक चाकू के अलावा 33365 की नगदी भी बरामद हुई।
एसपी सिटी ने जानकारी दी कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि इनमें से रवि, जोनी, सुशील एवं रमेश ने थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में 12 अप्रैल को जनलक्ष्मी फाइनेंस के कर्मचारियों से तमंचों के बल पर 2 लाख 17 हजार 182 रुपये और इससे पूर्व इसी गिरोह के रवि मेमन व अर्जुन ने मिलकर इसी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रवि गर्ग पुत्र तिलकराम से 2 लाख 60 हजार 490 रुपये की नगदी के अलावा एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर लूटा था जो इनसे बरामद हुआ है।
विज्ञापन
साथ ही बरामद धनराशि भी इसी लूट का हिस्सा है और दोनों मामलों के मुकदमे देहात कोतवाली में दर्ज थे। पकड़े गए गिरोह के खिलाफ विभिन्न थानों में कई-कई मुकदमे दर्ज है।
जोनी हाल ही में जेल से छूटकर आया है और पूरे गैंग पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई भी करेगी। खुलासा करने वाली टीम को कप्तान की ओर से पांच हजार का पुरस्कार दिया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ द्वितीय अमित नागर, थाना देहात प्रभारी सुभाष चंद राठौर और स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप सिंह भी अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे।
गिरफ्तार किए गए बदमाश
सुशील पुत्र सतीश निवासी कोरवा थाना देवबंद
रमेश उर्फ ऋषिपाल पुत्र राम सिंह निवासी जटोला थाना देवबंद
जोनी पुत्र छोटेराम निवासी कोटा थाना नागल
रवि उर्फ धर्मपाल पुत्र सगवा निवासी दुबचढ़ा थाना देवबंद
मेमन उर्फ अमन पुत्र राजन निवासी मुन्डीयाकी, मंगलौरख, हरिद्वार
अर्जुन पुत्र मदन निवासी आर्य नगर, ज्वालापुर जनपद हरिद्वार