फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   including Sharp Shooter two arrested of Kgga gang

कग्गा गैंग के शार्प शूटर समेत दो गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
including Sharp Shooter two arrested of Kgga gang
लूट का खुलासा करते एसपी सिटी संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चिलकाना और गागलहेड़ी में फाइनेंस कर्मियों से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्वाट और कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने कग्गा गैंग के शार्प शूटर सारिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से विदेशी पिस्टल, तमंचा एवं लूटे गए 80 हजार रुपये बरामद किए हैं। सारिक बेहट के कांस्टेबल बलबीर की हत्या कर रायफल लूट में भी शामिल रहा है।
विज्ञापन


थाना गागलहेड़ी के ग्राम छाजरेकी में 15 सितंबर को दो बदमाशों ने फाइनेंसर से करीब 78 हजार रुपये की लूट की थी। इसके बाद छह अक्तूबर को दिनदहाड़े स्टेट बैंक चिलकाना से पटनी रास्ते पर लगभग डेढ़ लाख रुपये की लूट हुई थी।
विज्ञापन


12 अक्तूबर को चिलकाना के डिंडोली खेड़ा में फाइनेंसर से लगभग 69 हजार रुपये बदमाशों ने लूट लिए थे। एसपी सिटी संजय सिंह ने बताया कि लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए एसएसपी मनोज तिवारी ने स्वाट टीम, थाना चिलकाना एवं थाना गागलहेड़ी की पुलिस को लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, शुक्रवार की शाम को स्वाट टीम और कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली रोड स्थित आवास विकास के पास दो संदिग्ध लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों लोग लूट की योजना बना रहे थे और रुपयों का बंटवारा कर रहे थे।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम ग्राम बाढ़ी माजरा निवासी सारिक एवं ग्राम फतेहपुर निवासी रवि बताया। पुलिस ने उनके पास से एक रिवाल्वर और एक तमंचा, कारतूस, 80 हजार रुपये की नगदी,  लूट की घटनाओं में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक, लूटे गए परिपत्र, आधार कार्ड एवं डीएल भी बरामद किया है।


एसपी सिटी के मुताबिक दोनों ने ही गागलहेड़ी और चिलकाना में हुईं तीनों लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ में सारिक ने बताया कि वह शामली के थाना  झिंझाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये नगद एवं जेवर की डकैती में वांछित चल रहा है। 26 सितंबर को कोतवाली शामली के ग्राम बलवा में फाइनेंसर से भी लूट की थी। इसके अलावा उन्होंने यमुना नगर में भी लूट की घटना करना स्वीकारा है। सारिक मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग का शार्प शूटर है। वह पूर्व में मुस्तफा उर्फ कग्गा के साथ थाना बेहट के कांस्टेबल बलवीर की हत्या कर सरकारी रायफल लूट में भी शामिल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed