फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imran abducted and murdered in a love affair

प्रेम प्रसंग में हुई अपहृत इमरान की हत्या

Mon, 12 Sep 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Mon, 12 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Imran abducted and murdered in a love affair
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पांच दिनों से अपहृत स्पेयर्स पॉर्ट्स व्यापारी इमरान का शव शनिवार की देर रात पुलिस ने लबकरी स्थित रजवाहे की पटरी के समीप से बरामद कर लिया। हत्या के बाद शव को तीन फीट गहरे गड्ढे में दबाया गया था।
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के भाई ने साथियों के साथ मिलकर इमरान को मौत के घाट उतार दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण की कहानी बनाकर फिरौती की रकम मांगी गई। पुलिस ने  चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन

खान का शव शनिवार की देर रात 12 बजे लबकरी गांव से बरामद कर लिया। रविवार को कोतवाली में खुलासा करते हुए एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि इमरान की लबकरी गांव निवासी औरंगजेब उर्फ शहजाद से दोस्ती थी। जिसके चलते उसका औरंगजेब के घर आना जाना था। इसी के चलते उसका औरंगजेब की बहन गुलसनव्वर से प्रेम प्रसंग हो गया। जब औरंगजेब को इसकी जानकारी हुई तो उसने इमरान की हत्या का षड्यंत्र रचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7 सितंबर की शाम साढ़े छह बजे औरंगजेब ने बहन गुलसनव्वर से फोन कराकर इमरान को लबकरी के जंगल में बुलवाया। जहां पहले से मौजूद औरंगजेब ने गांव के ही साथी जावेद, बादशाह, राजू और चिलकाना के मरोडगढ़ निवासी तहसीन के साथ मिलकर उसे दबोच लिया। उसी दिन रात में करीब आठ बजे उन्होंने एक ट्यूबवेल पर ले जाकर इमरान की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को रजवाहे की पटरी के समीप माशूक खां के गन्ने के खेत में करीब तीन फीट का गड्ढ़ा खोदकर दबा दिया।


पुलिस ने गिरफ्तार चारों अभियुक्तों की निशानदेही पर गड्ढे में दबे शव को  बरामद कर लिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए औरंगजेब ने हत्या करने के बाद उसी के फोन से फिरौती की रकम मांगी। एसएसपी ने बताया कि चारों हत्यारोपियों को पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया। जबकि औरंगजेब और उसकी बहन गुलसनव्वर फरार हैं। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जबकि औरंगजेब की प्रेमिका को भी हिरासत में ले रखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed