{"_id":"59f0dd704f1c1bf3538b945c","slug":"illegal-liquor-seized-three-accused-arrested-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की भट्टी धवस्त की, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की भट्टी धवस्त की, तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
शराब की भट्टी ध्वस्त करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर की देवबंद कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सैनपुर गांव के जंगल में छापेमारी कर कच्ची शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कच्ची शराब और लहन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मौके से 40 लीटर कच्ची शराब व जमीन में दबा लगभग 2 हजार किलो लहन बरामद किया है। पुलिस ने यहां से सैनपुर गांव निवासी गोपाल कुमार, राहुल उर्फ मोनू तथा गुनारसा गांव निवासी धूम सिंह को गिरफ्तार किया है।
एसआई राजीव शर्मा के मुताबिक मौके से शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। जबकि लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व सैनपुर गांव की दर्जनों महिलाओं ने कोतवाली में जाकर पुलिस से गांव में अवैध शराब के धंधे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
महिलाओं की ओर से इस गांव के साथ ही आसपास के इलाकों में अवैध शराब बनाने और उसकी सप्लाई होने की शिकायतें की गई थीं।