शादी तय हुई तो प्रेमी संग गई और उठाया यह दुस्साहसिक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में लंबे समय से चले आ रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी के बावजूद परिजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी तो वह प्रेमी के साथ बारात आने से एक दिन पहले ही फरार हो गई।
इसके बाद दोनों ने मुबारिक के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम मल्हीपुर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी दलित पाल्ला की बेटी पारुल का मल्हीपुर निवासी दलित समाज के ही रामकुमार के पुत्र सागर के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
परिजनों को इसकी जानकारी हो गई थी। दोनों शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे, जबकि पारुल के परिजन इसके खिलाफ थे। पारुल के परिजनों ने उसकी शादी बेहट क्षेत्र के एक गांव मेें तय कर दी और शादी के लिए लड़की को भी बेहट में रहने वाले उसके नाना के यहां पहुंचा दिया।
मंगलवार को बारात आनी थी। सोमवार की शाम को लगभग 7 बजे सागर अपने एक साथी के साथ बेहट पहुंचा और पारुल को उसके घर के बाहर बुला लिया। उसके बाद सागर रात में ही पारुल को लेकर फरार हो गया।
परिजन रात भर पारुल को तलाश करते रहे। सागर के घर जाकर भी उसे तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार को दोपहर में सागर और पारुल बेहट रोड पर ग्राम मुबारिकपुर के निकट रेलवे लाइन पर पहुंच गए और दोपहर लगभग सवा बजे सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के सामने कूद गए।
वहां मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की शनाख्त कराई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।