{"_id":"577bf7f64f1c1b6f0c7fad4a","slug":"hygienists-murdered-bodies-hung-on-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाईकर्मी की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के चिलकाना में एक सप्ताह से लापता चल रहे सफाई कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला। सफाईकर्मी की लाश मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गांव बरथाकायस्थ में जिला लखीमपुर खीरी के गांव नगरा सलेमपुर निवासी 45 वर्षीय नरेश चंद पिछले दो वर्षों से सफाई कर्मचारी के रूप में नियुक्त था। वह गांव धौलाहेड़ी में एएनएम सेंटर के कमरे में रहता था।
नरेश 30 जून को ड्यूटी करने के बाद से अचानक लापता हो गया था। तीन दिन तक ड्यूटी पर नहीं आने पर ग्राम प्रधान बालेश सैनी ने सफाईकर्मी के लापता होने की सूचना उसके परिजनों को दे दी थी।
विज्ञापन
सफाईकर्मी की पत्नी सुखरानी, छोटा भाई रामदास तथा अन्य परिजन मंगलवार दोपहर को बरथाकायस्थ पहुंचे तथा ग्राम प्रधान से नरेश के बारे में जानकारी हासिल की।
नरेश के परिजन तथा ग्राम प्रधान ने थाने पहुंच कर उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। नरेश के परिजन तथा प्रधान थाने में तहरीर देकर वापस लौटे ही थे कि शाम करीब चार बजे गांव पठेड़ निवासी हरफूल पठेड़ चौकी पहुंचा।
हरफूल ने पुलिस को बताया कि उसके बाग में अमरूद के पेड़ पर एक लाश लटकी हुई है जिसमें से भारी बदबू आ रही है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस आनन फानन में बाग में पहुंची तथा पेड़ की डाल पर रखी गले में रस्सी बंधी लाश का मुआयना किया।
पुलिस ने फोन कर प्रधान तथा नरेश के परिजनों को भी लाश की शिनाख्त के लिये बाग में बुलवा लिया। नरेश की पत्नी ने लाश को अपने पति के रूप में पहचान लिया। परिजनों ने हत्या कर शव यहां लटकाने का आरोप लगाया। माना जा रहा है कि उसके गुम होने के साथ ही उसकी हत्या कर दी गई थी।
थाना प्रभारी सतीश चन्द त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।