फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Harsh teens killed in firing

हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत

Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Harsh teens killed in firing
मृतक बालक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद की जनता कॉलोनी में मंगलवार की रात एक घुड़चढ़ी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान फोटोग्राफर के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। अचानक खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो फोटोग्राफर ने दोस्ती का वास्ता देते हुए कार्रवाई करने से साफ इंकार कर दिया। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे नगर की जनता कॉलोनी निवासी सुशील वर्मा के बेटे सचिन वर्मा की बारात शामली जानी थी, जिसके लिए घुडचढ़ी हो रही थी।
विज्ञापन


इसमें फोटो स्टूडियो चलाने वाले सुशील के पुराने दोस्त मोहल्ला टाकान निवासी इकरार उर्फ पप्पू भी परिवार समेत शामिल थे। घुडचढ़ी के दौरान डीजे की धुन पर युवक जमकर डांस कर रहे थे। वहीं पर इकरार का 15 वर्षीय बेटा ओसामा भी खड़ा हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी हर्ष फायरिंग में एक गोली ओसामा के सीने में जा लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। लोग उसे लेकर पहले सीएचसी और बाद में मुजफ्फरनगर पहुंचे। मगर, उपचार के दौरान ओसामा के सांसों की डोर टूट गई। 

जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की बाबत जानकारी ली। बाद में पुलिस ने कार्रवाई के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। मगर, इकरार ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

वहीं, कोतवाली के एसआई नासिर हुसैन की ओर से एक रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसमें ओसामा की मौत गिरने के कारण सीने में लोहे की रॉड घुसना बताया गया। हालांकि दर्ज रिपोर्ट में गोली लगने का जिक्र भी किया गया है।


मामले की जांच नासिर हुसैन ही करेंगे। बुधवार की दोपहर सैकड़ों नम आंखों के साथ ओसामा को मोहल्ला सराय पीरजादगान स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed