फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   govans hatyare ki pitayi

गोवंश हत्यारे की पिटाई की

Sat, 11 Mar 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
govans hatyare ki pitayi
भैंसे को जहर देने के आरोप मंे पकड़े व्यक्ति को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर।  एक युवक ने बृहस्पतिवार की शाम को मवेशी को जहर दे दिया। इससे रात मेें मवेशी की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह ही युवक उसे खरीदने के लिए पहुंच गया। लोगों ने उसे पहचान कर जमकर धुनाई कर दी और बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मोहल्ला नूर बस्ती माधो नगर में मोहम्मद कलीम के भैंसे को शाम को किसी ने जहर दे दिया। सुबह कलीम और उसके परिजनों ने देखा तो भैंसे की मौत हो चुकी थी। लोग उसकी मौत के कारणों के बारे में जानने का प्रयास ही कर रहे थे, तभी एक युवक वहां पहुंच गया और उसने जाते ही कहा कि मरा हुआ भैंसा उसे बेच दो। यह सुन सभी चौंक गए। 
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया कि बृहस्पतिवार की शाम को इसी युवक को यहां पर बेवजह घूमते हुए देखा गया था। लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। उन्होंने उसे एक कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी प्रकार लोगों के चंगुल से आरोपी युवक को छुड़ाया। लोगों ने युवक पर भैंसे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुर्सलीन निवासी कमेला कालोनी ढोलीखाल बताया। उसने बताया कि उसका साथी कुर्बान मृत मवेशियों का ठेकेदार है। 

उसके साथ कुर्बान और शेरू यहां आए थे। शेरू ने भैंसे को जहर दिया था। अब उसे खरीदकर कुर्बान के यहां ले जाते। पुलिस ने मुर्सलीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed