{"_id":"57e96b534f1c1b073d573ed0","slug":"girl-tampering-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की से छेड़छाड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की से छेड़छाड़, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
minor
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक बार फिर सरे राह लड़की के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। पब्लिक और परिजनों ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई की। एक मनचला तो फरार हो गया, जबकि दूूूसरे को परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया।
सोमवार को दोपहर में माहीपुरा रोड स्थित प्रांकुर अस्पताल के पास एक छात्रा अपने घर जा रही थी। उसके पीछे-पीछे बाइक सवार दो युवक फब्तियां कसते हुए चलते रहे, कुछ दूर जाकर उन्होंने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
छात्रा ने दोनों को कई बार चेतावनी दी, लेकिन जब नहीं माने तो उसने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और धुनाई शुरू कर दी। इसी बीच छात्रा ने अपने परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन दोनों को जमकर पीटा। इसी दौरान उनमें से एक युवक छूटकर भाग गया। जबकि दूसरे युवक को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी।
पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम थाना बेहट के मोहल्ला पठानपुरा निवासी शाकिर बताया है। उसने पुलिस को अपने दूसरे साथी का भी नाम बताया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।