{"_id":"590b7c5a4f1c1baa5a440ff2","slug":"garbage-caught-on-petrol-pumps-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में पेट्रोल पंपों पर पकड़ा फर्जीवाड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर में पेट्रोल पंपों पर पकड़ा फर्जीवाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 05 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप की जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में लखनऊ की तर्ज पर सहारनपुर में भी पेट्रोल पंपों पर चिप लगाकर गड़बड़ी की गई। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पेट्रोल पंपों पर छापा मारा तो गड़बड़ी का खुलासा हुआ।
टीम ने सर्किट रोड स्थित पेट्रोल पंप की तीन मशीनों में टेंपरिंग (छेड़छाड़) पकड़ ली। जिनको मौके पर सील कर दिया। बृहस्पतिवार को डीएम नागेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम आरके गुप्ता, सीओ अब्दुल कादिर और जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज सिंह के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर लगी मशीनों की कंपनी के इंजीनियर्स की टीम ने शहर के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी शुरू की।
टीम ने सबसे पहले कोर्ट रोड स्थित पेट्रोल पंप पर चेकिंग की। हालांकि उस समय तक इंजीनियर्स की टीम नहीं पहुंच सकी थी। इसलिए अधिक जांच नहीं की जा सकी। उसके बाद टीम सर्किट हाउस रोड स्थित पेट्रोल पंप पर छापा मारा।
विज्ञापन
इंजीनियर्स ने जब मशीन खोली तो मशीनों में छेड़छाड़ किए जाने और चिप लगाए जाने के निशान पाए गए। पेट्रोल की तीन मशीनों की सभी छह यूनिट में छेड़छाड़ किया जाना पाया गया।
इंजीनियर्स ने पेट्रोल की मशीनों में चिप लगाए जाने की पुष्टि की। जबकि डीजल की मशीनें सही पाई गईं। पेट्रोल की मशीनों में गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी सफाई देते नजर आए।
उधर, डीएसओ ध्रुवराज सिंह ने बताया कि तीनों मशीनों को सील कर दिया गया है और इंजीनियर्स से रिपोर्ट प्राप्त कर शासन को भेजी जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बृहस्पतिवार को टीम द्वारा सिर्फ दो ही पेट्रोल पंपों की जांच की जा सकी। ध्रुव राज सिंह का कहना है कि शुक्रवार को अन्य पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई की जाएगी।