{"_id":"573a13314f1c1be516ac726e","slug":"four-million-looted-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर से चार लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर से चार लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 17 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
मल्हीपुर रोड पर लूट की वारदात के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी पीड़ित से पूछताछ करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चार दिन पहले लूट के बाद की गई मोबाइल व्यापारी की हत्या के मामले का पुलिस अभी तक खुलासा भी नहीं कर सकी थी कि सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर से चार लाख की नगदी और स्कूटी लूट ली।
सूचना मिलते ही एसपी सिटी मय फोर्स वारदात स्थल पर पहुंचे। बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी गई, मगर देर शाम तक बदमाशों का पता नहीं चल सका।
हकीकतनगर निवासी बाबूराम (70) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। इन दिनों वह मल्हीपुर रोड स्थित सेक्टर 99 में निर्माण कार्य करा रहे हैं। सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने अपने मुंशी अनिल गुप्ता को मल्हीपुर रोड स्थित पीएनबी में रुपये निकलवाने भेजा था। अनिल गुप्ता ने साढ़े चार लाख रुपये निकलवाकर सेक्टर 99 में बाबूराम को दे दिए थे।
विज्ञापन
बाबूराम रुपयों को अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखकर घर के लिए निकलने वाले थे। जैसे ही वे सेक्टर 99 के गेट से बाहर निकले तो वहां पहले से खड़े काली पल्सर बाइक सवार दो युवक भी बाइक स्टार्ट कर बाबूराम के पीछे चल दिए।
बाबूराम ने बताया कि जैसे ही युवकों ने बाइक स्टार्ट की तो उन्हें आभास हो गया था कि वह ठीक लोग नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी स्कूटी की गति तेज कर ली, मगर बदमाशों ने तेजी के साथ उनको ओवरटेक करते हुए बाइक स्कूटी के सामने लगा दी।
इसके बाद उन्होंने पिस्टल के दम पर उनसे स्कूटी छीन ली और फरार हो गए। इसके बाद बाबूराम ने वापस सेक्टर 99 पहुंचकर अपने साथियों को वारदात की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद पुलिस को सूचना दे दी गई।
एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव के अलावा कोतवाली सदर बाजार और कोतवाली देहात पुलिस ने मौके पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। साथ ही क्षेत्र की नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई, मगर बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।
इसके बाद एसपी सिटी ने बैंक में जाकर पीड़ित के साथ सीसीटीवी फुटेज देखी। उनको शक था कि बदमाश बैंक से ही पीछे लगे होंगे। यदि ऐसा है तो वह सीसीटीवी फुटेज में जरूर दिखेंगे, जिन्हें बाबूराम पहचान सकते हैं, मगर ऐसा नहीं हो सका।
मल्हीपुर रोड पर एक व्यक्ति से स्कूटी लूट हुई है। पीड़ित ने स्कूटी में चार लाख रुपये की नगदी होने की भी बात कही है। अभी तक लिखित में नहीं कुछ नहीं दिया गया है। फिर भी पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
- महेंद्र सिंह यादव, एसपी सिटी।