फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former bodybuilder's nephew killed and threw dead body

पूर्व विधायक के भतीजे की हत्या कर शव फेंका

Sat, 20 May 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 20 May 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Former bodybuilder's nephew killed and threw dead body
Demo pic
सहारनपुर के छुटमलपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा कला निवासी दिवंगत पूर्व विधायक के 32 वर्षीय भतीजे की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन


सुबह बच्चों ने शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों को खबर की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसओ और सीओ ने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


  मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं ओर करके शव को गांव के बाहर लाकर फेंका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बेहड़ा कलां निवासी 32 वर्षीय अजीत उर्फ चुन्नु राणा पुत्र सतपाल सिंह बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे घर से किसी काम के लिए निकला था। उसका मोबाइल घर पर ही रह गया था। सारी रात वह घर नहीं आया।

सुबह सात बजे पास के गांव दतौली मुगल निवासी कुछ बच्चे खेतों की तरफ जा रहे थे। उन्होंने लखनौती खुर्द वाले रास्ते पर पूर्व प्रधान इरशाद उर्फ भूरा के खेत के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। 

उन्होंने तत्काल गांव में खबर की। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की शिनाख्त चुन्नु राणा के रूप में की। सूचना पर एसओ भूपेंद्र सिंह और सीओ ब्रिजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल और शव की जांच पड़ताल की गई। मृतक के पैरों में चप्पल नहीं थी तथा कानों से खून आया हुआ था। मौके पर कोई संघर्ष के निशान भी नहीं थे। ऐसे में माना जा रहा है कि हत्या कहीं ओर करके शव को किसी वाहन से लाकर यहां डाला गया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भिजवा दिया। मृतक के बड़े  भाई अमित राणा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। ऐसे में चुन्नु की हत्या क्यों की यह समझ में नहीं आ रहा है। उधर एसओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या कहीं ओर करके शव को यहां ला कर डाला गया है। गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed