फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Finance officials from the two million looted

फाइनेंस कर्मी से दो लाख लूटे

Sat, 14 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 14 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Finance officials from the two million looted
लूट - फोटो : डेमो फोटो
सहारनपुर के नानौता में कलेक्शन कर दो लाख रुपये ला रहे फाइनेंस कर्मी से ग्राम ओलरा-टिकरौल मार्ग पर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन


तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। ग्राम कल्लरपुर राजपूत निवासी मोहित कुमार लोजी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मोहित बाइक द्वारा नानौता क्षेत्र से बंधन बैंक का कैश कलेक्शन कर बैंक में जमा कराने के लिए लौट रहा था। मोहित ने बताया कि दोपहर लगभग 2 बजे जब वह अपनी बाइक से ग्राम ओलरा से टिकरौल जाने लगा तभी पीछे से एक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एक बदमाश ने उससे उसका रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। बैग नहीं देने पर दूसरे बदमाश ने उसकी बाइक की चाबी लेकर उस पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उससे बैग छीनकर फरार हो गए। 

मोहित ने लूट की सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए। मोहित ने बताया कि लूटे गए बैग में कंपनी के दो लाख सात हजार रुपये और अन्य कागजात थे।


मोहित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने लूट की वारदात को संदिग्ध मानते हुए कहा कि तहरीर आ गई है मामले की जांच की जा रही है।

नकुड़ में जिस समय बदमाशों ने मोहित के साथ लूट को अंजाम दिया, उस समय पुलिस बीटीबीपी के साथ नानौता नगर में चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed