{"_id":"57cdc6214f1c1b305e317765","slug":"finance-company-of-2-20-lakh-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी में 2.20 लाख का डाका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी में 2.20 लाख का डाका
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
बैंक लूट की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में स्थित बंधन बैंक की माइक्रो फाइनेंस शाखा में सोमवार को दिनदहाड़े करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने डाका डाला। बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
दो कर्मचारियों के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की। बदमाश 2.20 लाख रुपये ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक सप्ताह में जिले में दूसरी बैंक डकैती से दहशत का माहौल है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय से करीब 100 मीटर दूर स्थित लालवाला रोड पर बंधन बैंक की शाखा है। यहीं से करीब 50 मीटर की दूरी पर गांधी कालोनी में उक्त बैंक की माइक्रो फाइनेंस शाखा है। जहां पर गांवों से कर्मचारी लोन की किश्त लेकर आते हैं।
विज्ञापन
यह रकम बैंक की शाखा में जमा की जाती है। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे तीन बाइकों पर करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश बैंक में घुस आए। वारदात के समय बैंक में चार कर्मचारियों के अलावा दो-तीन ग्राहक मौजूद थे।
दो बदमाश गेट पर बैठ गए जबकि चार अंदर घुसे। जिन्होंने कर्मचारियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। बताया गया है कि बदमाश यहां से करीब 2.20 लाख रुपये ले गए हैं।
सूचना पर सीओ योगेंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से जानकारी ली। सीओ ने बदमाशों की संख्या पांच होना बताई है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त वारदात हुई उस समय एक महिला गेट पर बैठी थी जिसने एक बदमाश को पहचाना भी है।
पुलिस अब उस महिला से पूछताछ कर रही है। वहीं देर शाम एसपी (देहात) जगदीश शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बैंककर्मियों से बदमाशों के हुलिया के संबंध में पूछताछ की।
उधर शाम को बैंक मैनेजर सुमन की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें लूटी गई रकम 2.20 लाख बताई गई है जबकि दिन में यह रकम 3.89 लाख बताई गई थी।