फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ferrari suspended on eight detainees, including RI

बंदियों की फरारी पर आरआई समेत आठ सस्पेंड

Fri, 06 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ferrari suspended on eight detainees, including RI
बंदियों के फरार होने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में लगातार दूसरे दिन हुई बंदियों की फरारी से एसएसपी भड़क उठे। एसएसपी ने प्रतिसार निरीक्षक समेत आठ पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए और मामले की जांच एसपीदेहात को सौंप दी। इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।बुधवार को पुलिस कर्मियों की लापरवाही से फरार हुए चार बंदियों का अभी सुराग तक नहीं लग पाया कि दूसरे दिन बृहस्पतिवार को ही तीन और बंदी फरार हो गए।

हालांकि एक को लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन दो भागने में सफल हो गए। जबकि एसएसची भारत सिंह यादव ने प्रतिसार निरीक्षक ताहिर हसन को बृहस्पतिवार की दोपहर में बुलाकर बंदियों पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


यहां तक कि उन्हें स्वयं जाकर व्यवस्था देखने के लिए कहा गया था लेकिन बृहस्पतिवार को फिर से तीन बंदी गाड़ी का जाल तोड़कर फरार हो गए। इस पर एसएसपी भड़क उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने न सिर्फ छह पुलिस कर्मियों को बल्कि गाड़ी चालक और प्रतिसार निरीक्षक को भी सस्पेंड कर दिया। जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीमों को बंदियों की तलाश में लगा दिया गया है। शीघ्र ही फरार हुए बंदी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

छह माह में बंदियों की फरारी की यह पांचवीं घटना हुई है। तीन घटनाएं तो जेल के सामने से ही हुईं हैं। एक घटना कचहरी परिसर से हुई, एक मिर्जापुर थाना से हुई। उसके बाद अब बुधवार को चार बंदी फरार हो गए और बृहस्पतिवार को तीन में से दो बंदी फरार हो गए।

दो बार पहले भी फरार हो चुका है बिरजू ः नकुड़ के गांव ढोलपुर माजरा निवासी बिरजू उर्फ बृजपाल थाना देवबंद से वर्ष 2011 में और वर्ष 2012 में यह फरार हुआ था। इस मामले में धारा 224 का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

बुधवार के आरोपी पुलिस कर्मी गिरफ्तारी, जमानत पर रिहाः बुधवार को चार बंदियों की फरारी   के मामले में एचसीपी विनोद कुमार, कांस्टेबल सुखविंदर, रामकुमार तथा संजीव कुमार को पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों को जमानत दे  दी गई।


कचहरी परिसर से ही अक्तूबर में पेशी पर लाए जाने के दौरान एचसीपी को धक्का देकर एक अधिवक्ता के चेंबर से दानिश फरार हो गया था। उसे पकड़ना तो दूर  उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed