फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Female bank employees kidnapped

महिला बैंक कर्मी का अपहरण

Sat, 19 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 19 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Female bank employees kidnapped
अपहरण
सहारनपुर के छुटमलपुर में बृहस्पतिवार की रात बैंक से वापस घर लौट रही युवती को उसके घर से चंद कदमों की दूरी पर कार सवार चार बदमाशों ने अगवा कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश युवती को लेकर दो घंटे तक क्षेत्र की सड़कों पर कार दौड़ाते रहे। इसी दौरान एक गड्ढे में रफ्तार कम होने पर युवती कार का दरवाजा खोल भाग निकली।
विज्ञापन


बदमाशों ने पीछा भी किया लेकिन ग्रामीणों के रास्ते में आ जाने से वे वापस भाग गए। सूचना के बाद एसओ और सीओ के साथ ही एसओजी टीम ने भी मौके पर पहुंच पीड़िता से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। वारदात के बाद पीड़िता डरी हुई है। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

फतेहपुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवती भगवानपुर में एक बैंक में नौकरी करती है। रात सवा आठ बजे उसकी शाखा के प्रबंधक उसे उसके घर के सामने रोड पर छोड़कर वापस चले गए।

जब युवती अपने मोहल्ले में घर से चंद कदमों की दूरी पर थी तो सामने गली से आए कार सवार बदमाशों ने उसे अचानक खिड़की खोल अंदर खींच लिया।

युवती चिल्लाई तो पड़ोसी बाहर निकले लेकिन तब तक बदमाशों ने युवती का पर्स और मोबाइल बाहर फेंकते हुए कार दौड़ा दी। माजरा पता चलने पर कुछ लोगों ने अपने वाहनों से कार का पीछा भी किया लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले।

दो घंटे तक बदमाश कार को क्षेत्र में सड़कों पर दौड़ाते रहे। इस दौरान छुटमलपुर की हलवाना रोड की खराब सड़क पर जैसे ही कार की रफ्तार कम हुई तो युवती ने कार का दरवाजा खोल बाहर छलांग लगा दी। इसके बाद वह दौड़ पड़ी।

बदमाश भी उसके पीछे भागे लेकिन तभी युवती को राह चलते दो लोग मिल गए जिन्हें देख बदमाश वापस भाग गए। युवती ने लोगों को आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

एसओ राजेंद्र सिंह और सीओ ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे और युवती से जानकारी हासिल की। युवती डरी हुई थी। इसके बाद उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया। रात में ही एसओजी को भी बुलाया गया। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।  


एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सर्विलांस टीम को भी लगा दिया गया है। जल्द ही बदमाशों को चिन्हित कर पकड़ लिया जाएगा। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed