फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers' courage crook fled

किसान का साहस, बदमाश भागे

Tue, 28 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 28 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers' courage crook fled
Injured farmers - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रजापुर नौगांवा में एक किसान के घेर में घुसे बदमाशों ने मवेशियों को लूटने का प्रयास किया, लेकिन किसान के साहस के आगे बदमाश टिक नहीं पाए।
विज्ञापन


बदमाशों ने किसान की तमंचों की बटों से पिटाई भी की लेकिन किसान बदमाशों से लड़ता रहा। जाग होने पर हड़बड़ाहट में बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। बदमाशों के हमले में किसान घायल हो गया।  
विज्ञापन


 गांव रजापुर नौगांवा निवासी बंशी पुत्र घनश्याम का गांव से बाहर घेर है। रविवार की आधी रात में दो बाइकों पर सवार बदमाश बंशी के घेर में घुस आए और उसे चारपाई से उठाकर तमंचों के बल पर आतंकित करते हुए मवेशियों को लूटने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बंशी बदमाशों से हाथपाई करने लगा। बंशी को हाथपाई करते देख बदमाशों ने उसकी तमंचों की बट से बुरी तरह से पिटाई की। बदमाशों ने उसे बांधने का प्रयास भी किया, लेकिन बंशी डरा नहीं और उसने बदमाशों की पकड़ में ही शोर मचा दिया।

शोर सुनकर गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों को बंशी के घेर की तरफ आते देख बदमाशों के पैर उखड़ गए और वे घबराहट में अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए।

 ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी, आरोप है कि पुलिस उसी समय मौके पर नहीं पहुंची और सुबह होने पर जब पीड़ित थाने पहुंचा तो उसके बाद ही मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करते हुए बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।


पीड़ित के द्वारा घटना की तहरीर थाने में दी गई है। थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया कि पीड़ित सुबह ही थाने पहुंचा था। रात में उन्हें किसी ने कोई सूचना नहीं दी। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed