फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fainenskrmi miscreants looted

बदमाशों ने फाईनेंसकर्मी को लूटा

Wed, 04 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 04 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
गांव से कलेक्शन करके आ रहे एक फाइनेंसकर्मी से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर 38 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका।      
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे देहात कोतवाली के ग्राम बिजोपुरा के निकट लूट की दूसरी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी अनुज ग्राम बिजोपुरा से पैसे ही उगाही करके ला रहा था। 
विज्ञापन


अनुज के अनुसार जब वह ग्राम बिजोपुरा से भोजपुर मार्ग पर जा रहा थर, उसी समय बाइक पर दो युवक आए और तमंचे से आतंकित कर उसके बैग में रखे 38 हजार रुपये लूट लिए तथा फरार हो गए।  अनुज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में अनुज ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव से मात्र 200 मीटर की दूरी पर घटना बताई जा रही है, जबकि रोड हर समय चलती रहती है। अनुज ने लूट का कोई शोर भी नहीं मचाया। 
थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लोगों ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed