योगी की एंटी रोमियाे टीम से नहीं डर रहे मनचले, छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने छोड़ी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का कहना है कि उसकी छोटी बेटी गांव के ही इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा है। काफी समय से गांव का ही एक युवक उसकी बेटी के साथ स्कूल आते जाते समय छेड़छाड़ कर रहा है। कई बार उसे उठा ले जाने की धमकी दी, किसी से शिकायत करने पर उसका स्कूल छुड़वा दिए जाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। इससे उसकी बेटी डरी, सहमी रहने लगी।
पता चलने पर जब उन्होंने आरोपी के परिजनों को शिकायत की तो 4 मार्च को अपराह्न लगभग 3 बजे आरोपी के परिजन उसके घर में घुस गए और गालियां देते हुए उसके और उसकी दोनों बेटियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने दोनों बेटियों के साथ अश्लीलता की। जिससे दोनों बेटियों के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार उन्हें बचाया।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी और मेडिकल कराकर उनकी रिपोर्ट लिखने का अनुरोध किया। लेकिन पुलिस ने न तो मेडिकल कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने उनकी बेटी को और भी परेशान करना शुरू कर दिया। उन्हें धमकी दी जा रही है कि उनके खिलाफ कार्रवाई कराई गई तो उसकी बेटी का स्कूल छुड़वा देंगे और उन्हें गांव छुड़वा देगे।
जब उन्होंने पुलिस से इस धमकी की शिकायत की तो पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय उनका ही उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोपियों से तहरीर लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 20 मार्च को उसकी बेटी की हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा छुड़वा दी गई। अब पुलिस उनके ही घर आकर कह रही है कि रामपुर तहसील में जाकर अपनी जमानत करवा लो।
इस संबंध में विधवा महिला ने एसएसपी को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।