फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elaiu the detained youth suspects

एलआईयू ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया

Thu, 29 Sep 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Elaiu the detained youth suspects
पकड़ा गया संदिग्ध। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को स्थानीय एलआईयू के उपनिरीक्षक भारत भूषण को सूचना मिली कि तहसील के बाहर कोई संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। आतंकी गतिविधियों की आशंका के चलते तुरंत ही अधिकारी ने उक्त व्यक्ति को दबोच लिया और कार्यालय लाकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


अधिकारियों की पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम अब्दुल्ला है और वह आगरा का रहने वाला है और देवबंद में वह दारुल उलूम की निर्माणाधीन लाईब्रेरी में मजदूरी कर रहा है।
विज्ञापन


साथ ही उसने यह भी बताया कि इस्लाम धर्म से प्रभावित होकर उसने वर्ष 2014 में पत्नी और बच्चों समेत इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था और अब उसका नाम अब्दुल्ला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों को उसके पास से कृष्ण कुमार के नाम से पहचान पत्र मिला, जबकि अब्दुल्ला नाम का उसके पास कोई दस्तावेज मौजूद नहीं था।


जिसके बाद अधिकारियों ने संस्था के जिम्मेदारों और लाईब्रेरी में मजदूरी से काम करा रहे ठेकेदार से अब्दुल्ला की बाबत पूछताछ की। इतना ही नहीं आगरा में रहने वाले उसके परिजनों से भी संपर्क किया गया। जब अधिकारी संतुष्ट हो गए तो बाद में उन्होंने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed