फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   demanded extortion Spokesman

प्रवक्ता से मांगी रंगदारी

Sun, 10 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
demanded extortion Spokesman
कोमल घाटहेड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के बाजोरिया रोड पर कुछ माह पहले बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेश शर्मा के अस्पताल में घुसकर हमला करने और लाखों की रंगदारी मांगने के आरोपी कोमल घाटहेड़ा के बारे में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने अब रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय के प्रवक्ता से 50  लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इस मामले में कोमल घाटहेड़ा को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


शहर के सदर क्षेत्र में रहने वाले कॉलेज के प्रवक्ता डा. वाईके शर्मा की ओर से पुलिस को दी गई सूचना पर सदर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कोमल घाटहेड़ा सहित कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया था। पूछताछ की गई तो पता चला कि निजी चिकित्सक वाले मामले में जमानत पर चल रहा कोमल घाटेड़ा का लिंक भी इस रंगदारी से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी एसके दुबे ने बताया कि अब तक की छानबीन में यही पता चला है कि प्रवक्ता से करीब 50 लाख रुपये की रंगदारी मोबाइल फोन पर मांगी गई। गंगोह रोड स्थित एक गांव के व्यक्ति के पास मिले सिम वाले मोबाइल से यह रंगदारी मांगी गई है। अब फिर से मोटी रंगदारी मांगने के मामले में कोमल घाटेड़ा को हिरासत में लिया गया है।

वाजिद की मिस्ट्री ढूंढने में जुटी पुलिस ः सदर पुलिस के मुताबिक फोन पर वाजिद खान के नाम से रंगदारी मांगने की बात सामने आई है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह वाजिद कौन है। क्या यह मुकीम काला के भाई वाजिद काला के नाम का प्रयोग करते हुए रंगदारी मांगी गई या फिर किसी अन्य वाजिद के नाम का सहारा लिया गया। जांच अभी जारी है।


एबीवीपी का विभाग सह संयोजक रह चुका है कोमल घाटहेड़ा ः कुछ महीने पहले निजी चिकित्सक डा. राजेश शर्मा के अस्पताल में घुसकर तमंचा तानकर रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुका कोमल घाटहेड़ा पूर्व में एबीवीपी में विभाग सह संयोजक रह चुका है। हालांकि अब इस संगठन में वह किसी पद पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed