फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dealers cede its weapons, recovered Aslha

हथियारों का सौदागर दबोचा, असलाह बरामद

Sat, 03 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dealers cede its weapons, recovered Aslha
बदमाश के साथ जानकारी देते एसपी देहात। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के  थाना बड़गांव पुलिस ने गांव बड़ौली माजरा में नलकूप से हथियारों के सौदागर को दबोचकर कई हथियार बरामद किए है। पूछताछ में उसने पुराने हथियार सस्ते दाम पर खरीदकर महंगे दाम पर बेचने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने पत्रकार वार्ता करते हुए घटना की जानकारी दी। एसपी देहात ने बताया कि बड़गांव थाना इंचार्ज कुलदीप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव बड़ौली माजरा निवासी रूप सिंह पुत्र चमन सिंह ने हथियार छिपाकर रखे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह टीम के साथ छापा मारकर रूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर खेत में बने ट्यूबवेल से एक रायफल 315 बोर, एक बंदूक 12 बोर, दो पोनी बंदूक 12 बोर, एक तमंचा 12 बोर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आरोपी के विरुद्घ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह पुराने हथियार सस्ते दाम पर खरीदकर महंगे दाम पर बेचने का काम करता है। 


 बताया कि वह यह हथियार मुजफ्फरनगर से खरीदकर लाया था। एसपी देहात ने बताया कि इस धंधे में उसके साथ कौन-कौन शामिल हैं और वह कहां तक हथियार बेच चुका है। इसकी पूछताछ जारी है। आरोपी का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। पकड़ने वाली टीम में कुलदीप सिंह, नरेंद्र कुमार, भोपाल सिंह, सुशील तोमर, गौरव राणा, मिथुन राघव थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed