{"_id":"5ceacf83bdec22074407ea21","slug":"crooks-killed-in-the-encounter-freed-the-kidnapped-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में बदमाश ढेर, अपह्त किसान को मुक्त कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में बदमाश ढेर, अपह्त किसान को मुक्त कराया
Sun, 26 May 2019 11:10 PM IST
Prag Gupta
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Prag Gupta
Updated Sun, 26 May 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराया गया किसान।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम फिराहेड़ी के जंगल से शनिवार रात किसान का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में मारा गया। उसके तीन साथी फरार हो गए। फायरिंग में एक उपनिरीक्षक और सिपाही भी घायल हुए हैं।
अपह्त किसान को मुक्त करा लिया गया है। मारे गए बदमाश की पहचान खतौली निवासी शहजाद के रूप में हुई, जो छयमार गिरोह का सदस्य है। रुद्रपुर उत्तराखंड में डकैती के दौरान महिला की हत्या सहित बड़ौत, शामली और उत्तराखंड में कई वारदात इस गिरोह ने की है। नैनीताल में भी चोरी के एक मामले में शहजाद जेल जा चुका है।
शनिवार रात गांव फिराहेड़ी निवासी देवेंद्र त्यागी गांव के ही मांगा और पप्पू के साथ खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान चार बदमाशों ने मांगा और पप्पू को ट्यूबवेल के कमरे में बंद कर दिया और देवेंद्र का अपहरण कर लिया। लगभग दो किलोमीटर दूर जाकर बदमाशों ने किसान को बांधकर खेत में डाल दिया।
विज्ञापन
आधी रात 12:45 बजे देवेंद्र के मोबाइल फोन से उसके छोटे भाई जितेंद्र को कॉल कर 10 लाख की फिरौती मांगी। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि जितेंद्र ने इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। फोन कॉल की लोकेशन के आधार पर गागलहेड़ी पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम नागल अहीर को ग्राम फिराहेड़ी से जोड़ने वाले चकरोड पर पहुंची, जहां पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली एक बदमाश के सिर में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा।
फायरिंग में पुलिस उप निरीक्षक प्रमोद कुमार एवं सिपाही मोहित कुमार को भी गोली लगी। स्वाट टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। घायल बदमाश एवं पुलिसकर्मियों को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से एक रायफल, एक पिस्टल एवं एक तमंचा बरामद किया। एक बंद मोबाइल फोन मिला, जिसे तकनीकी विशेषज्ञों को भेजकर खुलवाया गया। मृतक की पहचान शहजाद निवासी रेलवे स्टेशन के निकट खतौली, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।