फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crooks entered in Valmiki Basti, firing

वाल्मीकि बस्ती में बदमाश घुसे, फायरिंग

Sun, 04 Sep 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
जनता रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार की रात बदमाश घुस आए। मोहल्लेवासियों ने एकजुट होकर बदमाशों पर पथराव कर दिया। बदमाश फायरिंग करते हुए ढमोला के रास्ते भाग निकले। इसे लेकर मोहल्लेवासियों में दहशत है। उधर, शहर की अनेक कॉलोनियों में पहरा चल रहा है। 
विज्ञापन



शुक्रवार की रात करीब नौ बजे छह से सात संदिग्ध लोग वाल्मीकि बस्ती में घुस अए। मोहल्लेवासियों ने उनके बदमाश होने की भनक लगते ही घेर लिया। खुद को घिरता देख उन्होंने तमंचे निकाल लिए। इस पर मोहल्ले के लोगों ने स्थिति को भांपते हुए बदमाशों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक बदमाश के सिर में पत्थर लगने से वह घायल भी हो गया। इसके  बाद मोहल्ले के लोग बदमाशों के पीछे भाग लिए। बदमाशों ने अपने बचाव में चार फायर किए, जिससे लोग पीछे हट गए। इसके बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए ढमोला नदी के किनारे भागकर गायब हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई। बदमाशों के घुसने से लोगों में दहशत है। उधर, शहर की नवीननगर, ओजपुरा, चंद्रनगर समेत अनेक कॉलोनियों में लोग पहरा दे रहे हैं। 

देहात क्षेत्र में भी बदमाशों की दहशत बनी हुई है। पुलिस की ओर से अनेक गांवों में पहरा देने वालों को टॉर्च और सीटी बांटी गई हैं। एसएसपी मनोज तिवारी की ओर से पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों के मन में बनी दहशत को दूर किया जा सके। प्रधानों को भी प्रशिक्षण दिया गया है।

बदमाशों ने चीनी मिल परिसर में की फायरिंग
सरसावा। हथियारबंद बदमाशों ने सहकारी चीनी मिल में फायरिंग कर लूटपाट का प्रयास किया लेकिन मिल के गार्डों की जवाबी फायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले। 

क्षेत्र में बदमाशों की दहशत लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों द्वारा रात को पहरा देने के दौरान अनेक बार बदमाशों का सामना हो चुका है। शुक्रवार रात भी बदमाशों ने सहकारी चीनी मिल में फायरिंग कर लूटपाट का प्रयास किया। जिससे मिल परिक्षेत्र में दहशत फैल गई।

मिल के गार्डों द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले। बदमाशों की सक्रियता ने नगर तथा देहात के निवासियों की नींद हराम कर दी है। नगर के साथ गांवों में लगातार रात में पहरा दिया जा रहा है। बावजूद इसके बदमाश सक्रिय है। उधर क्षेत्र में एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि नकुड़ रोड स्थित ग्राम गदरहेड़ी तथा अगवानहेड़ा के जंगल में गुजरात की पुलिस अपराधियों का खोज रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आधुनिक असलहों से लैस तीन अज्ञात लोगों को जंगल में आराम करते देखा, लेकिन सामना होने के बाद भी अज्ञात लोगों ने उन्हें कुछ नहीं कहा।

इसी बीच गुजरात पुलिस भी आ पहुंची तो पता लगा कि वे शातिर बदमाश हैं। थानाध्यक्ष डीके यादव ने भी गुजरात पुलिस के क्षेत्र में किन्हीं लोगों को खोजने की पुष्टि की। वहीं बदमाशों के खौफ के कारण क्षेत्र का व्यापार तथा खेती दोनों प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि दिन ढलते ही बाजार सूना हो जाता है। वहीं रात में खेतों की सिंचाई आदि कार्य भी प्रभावित है। 

पीछा होने पर फायरिंग कर भागे बदमाश
नानौता। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे गांव माधोपुर निवासी बाबू के मकान के पीछे ग्रामीणों द्वारा बदमाश खड़े देखे गए। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने पर बदमाश ग्राम दादनपुर के जंगल की ओर भाग गए। मौके पर लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश तमंचे के फायर करते हुए फरार हो गए। 

ग्रामीणों की मानें तो बदमाशों ने करीब 4 फायर किए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में कांबिंग की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच रही है। क्षेत्र में रात में गश्त बढ़ा दी गई है।


गौरतलब है कि 15 दिनों के अंदर क्षेत्र में बदमाशों के आने की यह नौवीं घटना है। 15 दिन पूर्व ग्राम माधोपुर में एक दर्जन से भी अधिक बदमाशों ने छह घरों में डकैती डालकर लाखों की नकदी और जेवरात लूट लिए थे। तो वहीं पांच दिन पूर्व भी गांव में बदमाश देखे गए थे। इसके अलावा गांव टिकरौल, छिछरौली, भोजपुर, तिलफरा, भारी में भी बदमाश देखे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed