फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   courpation ma sub police station incharge arrested

रिश्वत लेते चौकी प्रभारी पकड़ा

Tue, 25 Aug 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 25 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
courpation ma sub police station incharge arrested
सहारनपुर। थाना सदर कोतवाली में कुछ माह पहले दर्ज फर्जी बैनामे के मामले में की जा रही विवेचना में एक व्यक्ति से बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते चंद्र नगर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर उदयवीर के नेतृत्व में मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर यह कार्रवाई की। सरसावा निवासी रवींद्र कुमार को जमीन के फर्जी बैनामे के मामले में सदर थाने में अप्रैल में आरोपी बनाया गया था। इस प्रकरण में विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने रवींद्र कुमार से रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन


रिश्वत देने का दबाव बढ़ने पर रवींद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम से मामले की शिकायत की। इसी शिकायत के आधार पर जाल बिछाते हुए छापे की कार्रवाई की गई। छापामार टीम में शामिल इंस्पेक्टर उदयवीर ने बताया कि तय किए गए प्लान के तहत मंगलवार दोपहर शिकायतकर्ता को एक-एक हजार रुपये के नोटों के साथ कोर्ट रोड स्थित एक ढाबे पर बुलाया गया। वहीं पर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही चौकी प्रभारी ने इस प्रकरण में रिश्वत के रूप में बीस हजार रुपये लिए, तभी एंटी करप्शन टीम ने आरोपी प्रभारी को पकड़ लिया। यहां कुछ पूछताछ के बाद पहले तो आरोपी चौकी प्रभारी को थाना जनकपुरी ले जाया गया। यहां एंटी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता और दरोगा के बयान दर्ज कराए।

नोटों पर लगाए गए केमिकल, नोटों के नंबर और नोटों की संख्या सहित अन्य ब्योरे के साथ रिपोर्ट तैयार की गई। आरोपी दरोगा से इस बारे में बातचीत करनी चाही तो उन्होंने रुमाल से चेहरा ढक लिया। रखते हुए सिर्फ सिर हिलाकर संकेत देेने की कोशिश की कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।

पहले भी पकड़े जा चुके ऐसे कारनामे
एंटी करप्शन मेरठ की ही टीम ने कुछ माह पहले गन्ना विकास समिति सहारनपुर के प्रभारी सचिव एपी सिंह को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। उन पर 50 हजार रुपये रिश्वत के लेने का आरोप था। समिति के एक सेवानिवृत्त लिपिक ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।


आपको भी कर रहा कोई परेशान तो कीजिए शिकायत
एंटी करप्शन टीम की ओर से बताया गया कि यदि कोई आम आदमी किसी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी या अन्य विभाग के किसी नुमाइंदे से रिश्वत लेने जैसे उत्पीड़न का शिकार है तो वह भी एंटी करप्शन मेरठ को गोपनीय शिकायत भेज सकता है। इसके लिए हेल्पलाइन 0522-2287245
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed