फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   conflict in the open meeting for the selection of Ration dealer

राशन डीलर के चयन के लिए खुली बैठक में संघर्ष

Tue, 19 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Tue, 19 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
conflict in the open meeting for the selection of Ration dealer
संघर्ष में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव पठानपुरा अहतमाल में उचित दर विक्रेता के चयन को लेकर किए जा रहे प्रस्ताव के दौरान दो गुटों में जमकर धारदार हथियार चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन


संघर्ष में दोनों ओर से दस से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव पठानपुरा अहतमाल में उचित दर विक्रेता के चयन के लिए प्रस्ताव होना था। एडीओ कॉपरेटिव रूद्र पांडे और सचिव मोहकम सिंह की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया के दौरान गांव के पूर्व प्रधान मारूफ अली व प्रधान पति राशिद के समर्थकों में कहासुनी के बाद मारपीट होनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से लाठी-डंडें और धारदार हथियार चलने लगे। संघर्ष की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां फटकार लोगों को खदेड़ा।

इसके बाद पुलिस संघर्ष में घायल प्रधान पति पक्ष के इरफान, दिलशाद, मासूक, शाहिन, मुनीर, जुल्फान और पूर्व प्रधान पक्ष के गयूर, उस्मान, मुनफैद, रामसीर, आशिक आदि को लेकर सीएचसी बेहट पहुंची, जहां घायलों को इलाज के लिए भर्ती किया गया।


प्रधान पति पक्ष से मासूक, शाहिन और इरफान तथा दूसरे पक्ष से मुनफैद व उस्मान गंभीर रूप से घायल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed