{"_id":"590b7fd84f1c1baa5a441058","slug":"communal-tension-in-ibrahimi-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के इब्राहिमी में सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर के इब्राहिमी में सांप्रदायिक तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 05 May 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
hangama
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के सरसावा के गांव इब्राहिमी में विद्युत लाइन खींचे जाने को लेकर तनाव है। बृहस्पतिवार को डीएम से शिकायत करने पहुंचे दलितों ने ग्राम प्रधान पर उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
बताया कि ग्राम प्रधान जबरन 11 हजार की लाइन उनकी छतों के ऊपर से खिंचवा रहा है। ऐसा हुआ तो उनकी जान चौबीसों घंटे खतरे में आ जाएगी। डीएम ने एसडीएम को फोन कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे गांव इब्राहिमी निवासी जयपाल, रमेश, विजय, देश कुमार, विनोद कुमार ने डीएम एनपी सिंह को बताया कि गांव में एक तरफ मुस्लिम आबादी रहती है, जबकि दूसरी तरफ दलित। ग्राम प्रधान दूसरे समुदाय से है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि वह ग्राम प्रधान चुनाव के समय से उनसे रंजिश रखता है। इसी चुनावी रंजिश के चलते वह 11 हजार की विद्युत लाइन को दलितों के मकानों के ऊपर से खिंचवा रहा है।
जब उससे ऐसा न करने की बात कही गई तो आरोप है कि वह उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करता है। बताया कि गलत तरीके से खिंची जा रही लाइन की शिकायत उन्होंने थाना सरसावा में की है।
पुलिस का कहना है कि पहले उच्चाधिकारियों से लिखवाकर लाओ तभी काम रुकेगा। बताया कि यदि लाइन खिंचती है तो हमेशा उनके परिवारों की जान का खतरा रहेगा।
यह भी बताया कि पार्टीबाजी की वजह से गांव में सांप्रदायिक तनाव बनता जा रहा है। यदि समय रहते स्थिति नहीं संभाली तो फसाद भी हो सकता है। नियमानुसार आबादी के ऊपर से कोई विद्युत लाइन नहीं जा सकती।
डीएम ने एसडीएम को फोन कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए। मिलने वालों में शेर सिंह, प्रेम सिंह, रफल सिंह, जैन कुमार, रामकुमार, रोशन, संजय आदि शामिल रहे।
गांव में बिजली की लाइन खिंची जा रही है। यह काम विद्युत निगम द्वारा किया जा रहा है, जिसमें ग्राम प्रधान का कोई भी रोल नहीं है। दलित समाज के लोगों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मेरा प्रयास हमेशा से गांव में भाईचारा कायम रखने का रहा है।
- कय्यूम, ग्राम प्रधान, इब्राहिमी।