{"_id":"5791233a4f1c1b5a3dc4b930","slug":"cctv-cameras-were-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए लुटेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ लुटेरा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में जैन बाग में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाशों का पुलिस के पास अब तक कोई सुराग नहीं है। हालांकि बदमाश सीसीटीवी में कैद हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस अब उनकी शिनाख्त में जुटी है।
थाना मंडी में बुधवार को दिनदहाड़े विनोद जैन के घर पर दो बदमाशों ने हथियारों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि विनोद जैन के शोर मचाने के बाद बदमाश सोने की चेन और मोबाइल लेकर भाग गए थे।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। हालांकि अब तक बदमाशों के बारे में पुलिस कोई भी सुराग नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन
उधर, बुधवार की शाम ही विनोद जैन के घर के बाहर खड़ी बाइक भी चोरी हो गई। इस मामलेे में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो उसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। पीड़ित की शिनाख्त पर अब उन बदमाशों की तलाश की जा रही है। मंडी इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।