फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Broken finger of suspicion of the police staff in SBI

एसबीआई ब्रोकन में स्टाफ पर भी पुलिस के शक की सुई

Sun, 20 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Broken finger of suspicion of the police staff in SBI
चोरी के बाद डाग स्कवायड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में शुक्रवार को बाबैल बुजुर्ग स्थित एसबीआई शाखा में कैश खत्म होने पर शाम करीब छह बजे शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार नकुड़ शाखा से दस एवं बीस के नोट का दस लाख रुपये का कैश लेकर शाखा में पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसके बाद शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शाखा बंद कर दी गई। इसके दो मिनट बाद से सीसीटीवी सिस्टम बंद है। शाखा में लगा सायरन भी कल शाम से ही काम नहीं कर रहा। इससे बैंक स्टाफ पर भी शक की सुई घूम रही है।
विज्ञापन


एक साल पहले भी इसी शाखा में पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन बैंक अधिकारियों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
 
 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक बंद होने के बाद ही सीसी टीवी कैमरे का बंद हो जाना भी सवाल खड़े कर रहा है। इस सीसी टीवी में दिन भर का रिकार्ड दर्ज है, लेकिन बैंक मैनेजर के कैश पहुंचाते ही यह बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बैंक मैनेजर का कहना है कि जब तक बैंक बंद किया गया, तब तक सीसी टीवी चल रहा था। इसके बाद कैसे बंद हो गया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। 

 कैश बदलने और निकालने शाखा पर पहुंची भीड़ ने चोरी की वारदात होने के बाद कैश न मिलने की बात सुनकर शाखा के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ का आरोप था कि पिछले कई दिन से शाखा के चक्कर काट रहे है, लेकिन उन्हें अब तक पैसा नहीं मिला।


शुक्रवार की शाम उन्हें कैश खत्म होने की बात कहकर वापस भेज दिया गया था, तो उसके बाद शाखा में कहां से कैश आ गया था। सीओ विष्णु चंद गौतम ने भी घटना का हवाला देते हुए भीड़ को समझाकर वापस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed