फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bricks thrown representative councilor's house

सभासद प्रतिनिधि के घर बरसाईं ईंटें

Sun, 25 Dec 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान Updated Sun, 25 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bricks thrown representative councilor's house
रामपुर मनिहारान में घटनास्थल पर लोगों से जानकारी लेती पुलिस।ं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सभासद के प्रतिनिधि पर फायर करने के आरोपियों ने उनके विरुद्ध थाने में तहरीर देने वाले के घर पर ईटें बरसाई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


बता दें कि मोहल्ला पीपलतला निवासी सभासद के प्रतिनिधि मंसूर पर शुक्रवार को तीन युवकों ने जमानती तस्दीक न करने पर फायर कर दिया था। पीड़ित ने इसकी तहरीर थाने में दी थी। इसके बाद इस मामले में समझौते के प्रयास शुरू हो गए थे। मंसूर का आरोप है कि शनिवार को आरोपी पक्ष ने अपने घर की छत से उसके घर पर ईटें बरसाई।  इसमें उसका भाई नौशाद घायल हो गया। 
विज्ञापन


पथराव की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कर हमलावर भाग खड़े हुए। मंसूर ने चार युवकों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed