फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   body was found in the factory closed, sensation

बंद फैक्ट्री में मिली युवक की लाश, सनसनी

Fri, 17 Jun 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
body was found in the factory closed, sensation
Policemen try to escape the smell of lacquer. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर की कोतवाली मंडी क्षेत्र की चांद कॉलोनी के पास बंद फैक्ट्री से युवक की अधजली और सड़ी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पता चलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बृहस्पतिवार की दोपहर कोतवाली मंडी प्रभारी को चांद कॉलोनी के पास करीब नौ महीने से बंद पड़ी हड्डी की फैक्ट्री में लाश पड़ी होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। शव का काफी हिस्सा बुरी तरह से झुलसा हुआ था। आधा जलने की वजह से कपड़े शरीर से चिपके हुए थे। साथ ही गर्दन पर चोट का निशान भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आशंका है कि युवक को गर्दन पर वार कर मारा गया होगा। शव में कीड़े चल रह थे। इस आधार पर शव 25 से 30 दिन पुराना माना जा रहा है। दुर्गंध की वजह से वहां खड़े तक होना मुश्किल हो रहा था। पता चलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

सूचना पर एएसपी सुनीति भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी जयनारायण यादव ने बताया कि घटना की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। स्थानीय लोगों से बात कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद ही बाकी की कहानी का पता चल सकेगा। 


आमतौर पर पुलिस मृतकों की जेबों से मिलने वालों कागजात, सामान या मोबाइल सिम आदि से शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास करती है, मगर बृहस्पतिवार को मिली लाश के पास से ऐसा कोई सामान नहीं मिला है। पुलिस शव के पास से चप्पलें पड़े होने की बात कह रही है। ऐसे में चप्पलों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed