{"_id":"585043024f1c1bfd0764983b","slug":"bilal-prize-of-12-thousand-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार का इनामी बिलाल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 हजार का इनामी बिलाल गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
12 हजारी बिलाला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में क्राइम ब्रांच एवं चिलकाना पुलिस ने लूट, हत्या एवं बलात्कार समेत 20 मामलों में वांछित चल रहे 12 हजार रुपये के इनामी बिलाल निवासी सिकंदरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई नगदी, बाइक एवं तमंचा बरामद किया है।
पुलिस ने थाना मिर्जापुर के ग्राम सिकंदरपुर निवासी बिलाल को गिरफ्तार कर बेहट एवं चिलकाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि बेहट एवं चिलकाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बिलाल के ग्राम भोजपुर तगा में होने की सूचना मुखबिर से मिली।
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच एवं चिलकाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम भोजपुर तगा में घेराबंदी कर 12 हजार रुपये के इनामी बदमाश मिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए 55 हजार रुपये, बाइक, तमंचा, कारतूस तथा मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि बिलाल ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि 6 अक्तूबर को उसने अपने साथी रवि निवासी फतेहपुर कलां तथा सारिक पुत्र याकूब निवासी बाढ़ी माजरा के साथ मिलकर ग्राम घटेड़ा के पास 1.50 लाख रुपये की लूट की थी। उसने साथियों के साथ मिलकर कई वारदात की।
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 12 हजारी बिलाल पर लूट के अलावा मिर्जापुर थाना में मुकदमा अपराध संख्या 136/11 धारा 302, 376 201 तथा इसी थाना में मुकदमा अपराध संख्या 110/13 में धारा 376 समेत बेहट, चिलकाना एवं मिर्जापुर में 20 मामले दर्ज हैं।