{"_id":"58b866754f1c1b8759830d35","slug":"bestie-made-by-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिगरी दोस्त ने ही करा दी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिगरी दोस्त ने ही करा दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव निवासी युवक की हत्या के मामले में रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बता दें कि बुधवार शाम गांव सांगाठेड़ा के जंगल में एक 28 वर्षीय युवक का गोली लगा शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान गांव निवासी मिथुन पुत्र ब्रह्मपाल के रूप में हुई थी।
परिजनों के अनुसार मिथुन बुधवार शाम किसी का फोन आने के बाद घर से गया था और उसके बाद नहीं लौटा था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी थी।
मृतक के पिता ने गांव के ही आदेश पुत्र मांगा और लाला पुत्र जिंदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन पर मिथुन की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों का सुराग मिला है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
मिथुन की हत्या में परिजनों द्वारा उसके खास दोस्त आदेश को भी नामजद किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार आदेश और मिथुन बेहद करीबी दोस्त थे। आदेश इलेक्ट्रिशियन का काम करता है, जबकि मिथुन सबमर्सिबल लगाने का काम करता था।
दोनों रोजाना काफी वक्त एक साथ गुजारा करते थे। परिजनों का आरोप है कि जिस दिन मिथुन गायब हुआ उस दिन आदेश ही मिथुन को अपने साथ ले गया था। इसके अगले दिन मिथुन का गोली लगा शव बरामद हुआ था। फिलहाल आरोपी फरार बताए जाते हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
ग्रामीणों के अनुसार करीब चार वर्ष पूर्व आरोपी लाला के भाई की हत्या कर दी गई थी। उसका शव तीतरों थाने के गांव कलसी से बरामद हुआ था। इस मामले में मिथुन सहित तीन लोगों का पुलिस ने चालान किया था।
बाद में अदालत ने इन्हें दोष मुक्त कर दिया था। मृतक मिथुन के परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश में लाला ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मिथुन की गोली मारकर हत्या की है।