फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Beat lover killed

प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 04 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Beat lover killed
पुलिस को हत्या की जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद के गांव रसूलपुर टांक में प्रेमिका के पिता और भाइयों ने उसके युवक की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


गांव रसूलपुर टांक निवासी विक्रम का 20 वर्षीय पुत्र धर्मवीर हरिद्वार में रहकर नौकरी करता था। पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


युवती के परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने धर्मवीर को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। धर्मवीर बृहस्पतिवार को ही अपने गांव आया था। इसकी भनक युवती के परिजनों को भी लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती ने धर्मवीर को फोन करके रात में मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। दोनों मकान सटे होने के कारण धर्मवीर रात 12 बजे के बाद प्रेमिका के घर जा पहुंचा। जहां पिता व उसके पुत्रों ने धर्मवीर की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। 

धर्मवीर के मर्डर की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र सिंह राणा और कोतवाल चमन सिंह चावड़ा भी रसूलपुर पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली।

सीओ के मुताबिक धर्मवीर का पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग थे। रात 12 बजे के बाद धर्मवीर युवती से मिलने के लिए उसके मकान की छत से उतरकर नीचे पहुंचा। युवती अपने कमरे में अकेली थी। 

जबकि बरामदे में उसका भाई और पिता सोये हुए थे। जिस समय धर्मवीर अपनी प्रेमिका के कमरे की तरफ जाने लगा तो युवती का भाई जाग गया। देख लेने पर डर से धर्मवीर कमरे में बने छिप गया लेकिन इसका पता युवती के परिजनों को चल गया।


युवती के पिता और भाई ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में जैसे-तैसे धर्मवीर अपने घर पहुंचा। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed