{"_id":"57c720114f1c1bb80d2cb378","slug":"bank-robbery-yielded-several-important-clues-released-two-sketches","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक डकैती में कई अहम क्लू मिले, दो स्कैच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक डकैती में कई अहम क्लू मिले, दो स्कैच जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के काॅरपोरेशन बैंक में पड़ी 18.75 लाख की डकैती और गार्ड की हत्या की जांच में जुटी जांच टीमों को कई क्लू हाथ लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी काफी कुछ साफ हो चुका है।
ऐसे में पुलिस बदमाशों के काफी करीब है। पुलिस का दावा है कि बदमाश जल्द ही उसकी गिरफ्त में होंगे। 29 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डीआईजी की कोठी के सामने स्थित कारपोरेशन बैंक में छह हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को आतंकित करते हुए 18.75 लाख
रुपये लूट लिए थे। सामने आए गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश फिल्मी स्टाइल में बाइकों पर सवार होकर बच निकले थे। बदमाश पूरी प्लानिंग के साथ पहुंचे थे। इसका उदाहरण उनका बैंक से डीबीआर लूट ले जाना था, जिससे सीसीटीवी कैमरे से उनकी शिनाख्त न हो सके।
विज्ञापन
वारदात के बाद आईजी ने मेरठ से मौके पर पहुंचकर मुआयना किया था। उन्होंने करीब दो घंटे की बैठक में स्थानीय पुलिस अफसरों को दिशा निर्देश दिए थे। पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए सात टीमें लगाई हैं।
भले ही बैंक के सीसीटीवी कैमरों में कुछ न बचा हो, मगर पुलिस ने बदमाशों के भागने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों का पता लगा लिया है।
आसपास के जनपदों की पुलिस की मदद से कई बदमाशों की शिनाख्त भी की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की धरपकड़ की प्लानिंग बनाने में जुटी है।
दावा है कि छह में से एक या दो बदमाशों के हाथ आते ही बाकी का अपने आप पता चल जाएगा। पुलिस अफसरों ने बताया कि टीमों को जांच में कई अहम क्लू मिले हैं, जिनसे साफ हो गया है कि वारदात को अंजाम देने वाला कौन सा गैंग था।
उधर, बैंक डकैती घटना में पुलिस ने दो बदमाशों के स्केच तैयार कराए हैं। यह स्केच जांच टीमों, सहारनपुर के साथ ही आसपास के जनपदों के सभी और जेलों में भेजे गए हैं, जिससे वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की शिनाख्त की जा सके।
डकैती और गार्ड की हत्या की घटना से पुलिस की काफी किरकिरी हुई है। ऐसे में पुलिस घटना का जल्द अनावरण कर उसकी भरपाई करना चाहती है। घटना की जांच के लिए छह टीमें लगाई गई हैं, जो पुलिस अधिकारियों की देखरेख में काम कर रही हैं।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से कुछ बदमाशों का पता लगाया है। उनके स्केच भी तैयार करा लिए गए हैं। यह स्केच सभी जांच टीमों, सभी थानों, आसपास के जनपदों की पुलिस और जेलों में भेजे गए हैं, जिससे बदमाशों की शिनाख्त हो सके।
पुुलिस का मानना है कि यदि एक भी बदमाश की शिनाख्त हो जाती है तो बाकी बदमाशों तक पहुंचना आसान होगा।