फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempted possession of temple land

मंदिर की जमीन पर कब्जे का प्रयास

Mon, 27 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Attempted possession of temple land
Showing evidence of title - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर  नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री महादेव जी महाराज के मंदिर की जमीन पर भूमाफियाओं की टेढ़ी नजर है। रविवार को मंदिर का प्रबंधक कोर्ट के आदेश पर पुलिस को साथ लेकर उक्त जमीन पर बाउंड्री वाल बनवा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पहुंचकर हंगामा कर दिया। ऐसे में निर्माण कार्य रोक देना पड़ा। नुमाइश कैंप क्षेत्र में स्थित श्री महादेव जी महाराज मंदिर के प्रबंधक/पुजारी विक्रम सिंह ने बताया कि वह मंदिर और मंदिर की संपत्ति की देखभाल करते हैं।
विज्ञापन


राजस्व अभिलेखों में मंदिर का नाम कई वर्षों से दर्ज है। मंदिर के पास 12 बीघा जमीन है, जिसके करीब 2380 गज हिस्से पर कुछ भूमाफिया कब्जा कर लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला कोर्ट में गया था, मगर कोर्ट ने अपना निर्णय मंदिर के पक्ष में सुनाया। कोर्ट के आदेश के बाद ही वह पुलिस को साथ लेकर रविवार को मंदिर की जमीन की बाउंड्री वाल बनवा रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक भी हुई। 


मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर अलग किया। पुजारी ने विपक्षियों पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। यह भी आरोप है कि  दूसरे पक्ष के लोग पहले भी शहर में कई जगहों पर जबरन कब्जा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed