{"_id":"580e65454f1c1bcf75bc2eda","slug":"attempt-to-rob-youths-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों से पांच लाख लूटने की कोशिश, घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों से पांच लाख लूटने की कोशिश, घायल किया
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भायला और धूमगढ़ गांव के बीच में सोमवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैंक से रुपये लेकर लौट रह दो युवकों के साथ लूटपाट का प्रयास किया। लूट में विफल बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर दोनों को घायल कर दिया।
बड़गांव थाना क्षेत्र के दल्हेड़ी गांव निवासी मोनू और संदीप ने सोमवार को भायला स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से जरूरी काम के लिए पांच लाख रुपये निकाले थे। रुपयों में थैले में रखकर दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे।
भायला से कुछ आगे धूमगढ़ में नाग देवता मंदिर के समीप पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचों से आतंकित कर उनकी बाइक रुकवा ली और रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। छीना झपटी में एक बदमाश ने तमंचे से फायर करने का प्रयास किया लेकिन वह मिस हो गया। इस पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर दोनों युवकों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
मौका पाकर संदीप ने भी एक बदमाश पर ईंट से हमला किया और शोर मचा दिया। लोगों को आते देख बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन एरिया देवबंद कोतवाली का होने के कारण सूचना दे दी गई। पीड़ित संदीप के भाई सिंघराज ने देवबंद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल आरएन सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।