फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   attempt to Child abduction

बच्चे के अपहरण का प्रयास

Mon, 07 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 07 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर दुर्गापुरी में दो किशोरों ने ट्यूशन पढ़कर आ रहे पांच साल के बच्चे का अपहरण का प्रयास किया। लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

     
   मोहल्ला नेहरू नगर दुर्गापुरी निवासी रेलवे कर्मी मोनू जाट का पांच साल का पुत्र रचित शाम लगभग सवा छह बजे मोहल्ले में ही ट्यूशन पढ़कर अपने घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन


मोनू जाट के अनुसार जब रचित अपने घर के गेट पर पहुंचा तभी दो किशोर उसके पास आए और उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि दोनों किशोरों ने रचित का बैग पकड़कर खींचा तो रचित बैग छोड़कर गेट के अंदर तेजी से भाग गया और अपने पिता मोनू जाट को इसकी जानकारी दी। पहले तो उन्होंने विश्वास नहीं किया। लेकिन बैग न मिलने पर वे रचित को लेकर मोहल्ले के लोगों के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनू जाट ने बताया कि कुछ ही दूरी पर एक गली में दोनों किशोर भागते हुए नजर आए। रचित के पहचानने पर लोगों ने दोनों को दबोच लिया। दोनों के पास से रचित का स्कूल बैग भी बरामद कर लिया।  

    
पूछताछ में दोनों किशोरों ने डाक्टर पटवाल गली नवादा रोड निवासी बताया। लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मोनू ने बताया कि सूचना पर दो पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और उन्होंने दोनों आरोपी किशोरों को पुलिस के हवाले कर दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed