लड़की से बात करने पर कत्ल: घर में घुसकर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार; एक की मौत
Saharanpur News : सहारनपुर में घर में घुसकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ वार किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना मंडी क्षेत्र की सिराज कालोनी में शुक्रवार तड़के घर में घुसकर फर्नीचर कारीगर जुनैद (23) और उसके भाई अहकाम (26) पुत्र इमरान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल जुनैद की कुछ घंटे बाद अस्पताल में मौत हो गई। हत्याकांड की वजह एक लड़की से फोन पर बातचीत करना बताया जा रहा है।
सिराज कॉलोनी निवासी जुनैद फर्नीचर कारीगर का काम करता था। शुक्रवार तड़के वह अपने भाई अहकाम के साथ मकान में सो रहा था। इसी बीच चार-पांच हमलावर छत के रास्ते मकान में घुस गए। जिन्होंने सोते समय जुनैद पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
आवाज सुनकर पास में ही लेटा अहकाम बचाने के लिए उठा, तभी हमलावरों ने उसे भी दबोच लिया। उस पर भी वार किए गए। शोर-शराबा होने पर हमलावर वहां से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शाम छह बजे जुनैद की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Double Murder in Bijnor: दो बहनों को उतारा मौत के घाट, मां के पास सो रही थी दोनों, सामने आई वारदात की बड़ी वजह
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पिता इमरान ने आरोपी घोघरेकी निवासी समीर और राजा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि समीर के परिवार की लड़की से जुनैद फोन पर बात करता था।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही; पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला
समीर इसका विरोध करता था। दो दिन पहले गांव में पंचायत भी हुई थी। इसी रंजिश के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपी समीर और राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।