फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ashram rogues foray

आश्रम में बदमाशों का धावा

Mon, 26 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 26 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ashram rogues foray
invastegation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में पांच सशस्त्र बदमाशों ने मिरगपुर पांजूवाला गांव स्थित एक आश्रम में घुसकर साधू और उसके सेवक को आतंकित करते हुए पांच हजार रुपये की नगदी और सामान लूट लिया।
विज्ञापन


सुबह होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली बेहट क्षेत्र मिरगपुर पांजूवाला गांव में शाकंभरी देवी रोड पर  बाबा रुपनाथ का आश्रम है, जिसमें काली माता का मंदिर निर्माणाधीन है।
विज्ञापन


यहां बाबा रूपनाथ के साथ गांव नारसन जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) निवासी कंवरपाल सिंह रह रहा है। रात करीब दो बजे पांच-छह बदमाश आश्रम में घुस आए और उन्होंने बाबा रुपनाथ एवं उनके सेवक कंवरपाल को गन प्वाइंट पर लेकर आश्रम परिसर में स्थित निर्माणाधीन मंदिर में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश आश्रम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए पांच हजार रुपये एवं कुछ सामान लूटकर फरार हो गए। भोर होने पर मंदिर के अंदर बंद बाबा रूपनाथ और कंवरपाल ने शोर मचाया।


शोर सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। पीड़ित साधू की ओर से घटना की तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed