फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A woman has case registered against two relative in sexual assault case in Saharanpur

UP: बहनोई और जेठ पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, आपबीती सुनाई तो पति ने दिया तीन तलाक, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 04 Mar 2024 08:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Mar 2024 08:05 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक विवाहिता ने बहनोई और जेठ पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं, पति को आपबीती सुनाई तो उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन
A woman has case registered against two relative in sexual assault case in Saharanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहारनपुर में एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बहनोई और जेठ पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस बारे में पति को बताया तो उसे तीन तलाक दे दिया गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी घर से फरार हो गए।

विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि दस वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके दस साल का बेटा भी है। दो वर्ष पूर्व कोरोना काल के दौरान उसके पति की मौत हो गई थी। तब मायके पक्ष के लोगों ने उसका विवाह पति के छोटे भाई से कर दिया था।

विज्ञापन

आरोप है कि पति का बहनोई और जेठ उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। एक सप्ताह पूर्व उसका पति काम से घर के बाहर गया हुआ था। वह घर में अकेली थी। आरोप है कि पति का बहनोई और जेठ उसके घर आए। दोनों उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसने इस बारे में पति को बताया तो उसने तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह अपना सामान लेने ससुराल गई, उसे दर्ज मामले को वापस लेने के लिए कहा गया। इसका विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर पीटा गया।

यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: RLD के दो विधायक बनेंगे मंत्री, सामने आए नाम, सियासी गलियारों में ये भी चर्चा

कोतवाली मंडी प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी फरार मिले।

यह भी पढ़ें: RLD Candidate List: जयंत ने खेला बड़ा दांव, बागपत से राजकुमार सांगवान, बिजनौर से चंदन चौहान को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed